चरखारी: चरखारी के चिन्तेपुरा आंबेडकर पार्क में अंबेडकर जयंती की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा को लेकर बैठक सम्पन्न हुई
अंबेडकर बहुजन विकास सेवा समिति द्वारा अंबेडकर पार्क चिन्तेपुरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डा. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशाराम त्यागी ने की। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गई।