किस्को: किस्को में ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई, लोगों ने एक दूसरे को दी मुबारकबाद
किस्को प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम धर्मावलंबियों का त्यौहार ईद उल अजहा काफी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिदों में निर्धारित समय अनुसार शनिवार को सुबह 7 से 9 के बीच में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर ईद उल अजहा की नमाज किस्को ईदगाह, किस्को मस्जिद, नारी नवाडीह ईदगाह, नवाडीह ज़ामा मस्जिद, नूरी मस्ज़ि