किस्को: दबंगई: निर्माणाधीन अबुआ आवास की दीवार गिराने का आरोप, थाने में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत
लोहरदगा जिले की जोरी पंचायत अंतर्गत जोरी चेरगा टोली में लोगों के द्वारा निर्माणाधीन अबुआ आवास का दीवार गिरने का मामला सामने आया है। जहां जोरी चेरगा टोली निवासी पीड़िता महिला दुलारी उराँव पति एता उराँव के द्वारा 1 जून को अबुआ आवास का दीवार गिराने का आरोप लगाते हुए लोहरदगा थाने में शिकायत की गई। जिसमें सुकरा उराँव, संदीप पुरा, किनु उराँव, कुणाल उरांव, दिलेश्वर