मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय मजदूर ट्रैन की चपेट में आकर हुआ गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए भर्ती
थाना कटघर इलाके डबल फाटक पर रेलवे ट्रैक पार करते समय काम करके घर वापस लौट रहे वीर सिंह नाम का मजदूर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घायल वीर सिंह की पत्नी मालती ने बताया वीर सिंह मजदूरी का काम करता है। वह रोज की तरह काम करके घर वापस लौट रहा था।