मुरादाबाद: सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर एसएसपी हेमराज मीणा के द्वारा जिले भर में अपराधियों और वारंटी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को एक युवक को अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।