इंदौरा: पुलिस ने छन्नी में एक दुकान से 22 ग्राम चिट्टा पकड़ा, मामला दर्ज किया
Indora, Kangra | Aug 14, 2025 पुलिस थाना डमटाल के तहत पड़ते छन्नी में पुलिस ने एक करियाने की दुकान से 22 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए मामला दर्ज किया है. इसी बिषय पर पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से गुरुवार 11 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने छन्नी में एक करियाने की दुकान पर दस्तक देते हुए 22 ग्राम चिट्टा बरामद कर दुकान की मालकिन रीता देवी को गिरफ्तार किया है.