देवेंद्रनगर: पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन टी-2 का हुआ निधन, पार्क को बाघों से आबाद करने में निभाई थी अहम भूमिका
पन्ना टाइगर रिजर्व 2009 में बाघ विहीन घोषित हो चुका था इसके उपरांत पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम शुरू हुआ। तब इस बाघिन टी 2 को बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम के तहत भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा कान्हा नेशनल पार्क से 9 मार्च 2009 को पन्ना टाइगर रिजर्व लाया गया था।