कन्नौज: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बनारस 11 ने फर्रुखाबाद 11 को 10 विकेट से हराकर फाइनल में किया प्रवेश
कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में खेले जा रहे स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला बनारस 11 और फर्रुखाबाद 11 के बीच में खेला गया। बनारस 11 के कप्तान बृजेश सोनकर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । बल्लेबाजी करने उतरी फर्रुखाबाद 11 के टीम 27.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।