जमुई: जमुई जिले में शादी का झांसा देकर महिला से 5 साल तक यौन शोषण, पीड़िता ने महिला थाने में दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 2, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महिला ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर 5 सालों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बुधवार को 4 बजे पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर बताया कि रवि शंकर नामक एक युवक से मिला जो अपने आप को कथाकथित डॉक्टर बताया और युवती को शादी का झांसा देकर उसे जमुई शहर के एक निजी क्लीनिक लाया।