मुरैना: टिकरी गांव के पास ट्रक चालक पर फायरिंग कर लूट के मामले में पांच बदमाश लक्ष्मणपुरा से गिरफ्तार
Morena, Morena | Dec 1, 2024 रिठौरा थाना क्षेत्र की टिकरी गांव के पास 28 नवंबर की रात दो कारों से आए 10 बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर के साथ लूट व डकैती की वारदात को अंजाम दिया था और बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को जान से मारने की नीयत से फायर भी किए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद पांच आरोपियों को लक्ष्मणपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपी फरार है।