शक्करगढ़ क्षेत्र कि जीएसएस बाकरा में आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे को खाद की गाड़ी पहुंचते ही हालात बिगड़ गए। समिति की ओर से 1000 कट्टे यूरिया की मांग की गई थी, लेकिन मात्र 300 कट्टे ही पहुंचने से किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। खाद लेने के लिए करीब 800 किसान जीएसएस पर जमा हो गए, जिनमें से आधे से ज्यादा किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा।