कहरा: लालपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 1 महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
डेहरार ओपी थाना के लालपुर गांव के वार्ड-7 में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक महिला जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। बता दें कि जख्मी महिला का नाम गुलाब देवी है जो कि डेहरार ओपी थाना के लालपुर गांव के वार्ड-7 की रहने वाली बताई जा रही है।