हैदरनगर: रतन बिगहा, गोल्हना, जमुआ कलां और जमुआ खुर्द में बसंत आगमन पर लोकगीतों और फगुआ होली गायन ने बांधा समां
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रतन बिगहा में बसंत पंचमी पर भजन-कीर्तन के साथ बसंत ऋतु के आगमन का उल्लासपूर्ण शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था और लोकसंस्कृति से ओत-प्रोत इस आयोजन में पारंपरिक फगुआ गायन, देशभक्ति एवं भक्तिसंगीत से जुड़े होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे क्षेत्र को आनंद और भक्ति के रंग में रंग दिया।