लगातार हो रही बारिश के बीच देर शाम को कोतवाली व आजाक थाना परिसर स्थित विशालकाय कदम पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कोतवाली की मोर्चा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई जनहानि नही हुई। देर शाम की घटना के बीच बड़ी अनहोनी टल गई।