बैतूल नगर: बैतूल: नशे में धुत बाइक सवारों की टक्कर, भैंसों के झुंड में हड़कंप, चार घायल, ग्राम झगड़िया की घटना
बैतूल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है… जहाँ सोमवार शाम करीब सात बजे झगड़िया और मंडाई के बीच तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, नशे की हालत में बाइक चला रहे युवकों की दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इसी दौरान सड़क पर अचानक भैंसों का झुंड आ गया, जिससे दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी