बैतूल नगर: तेज रफ्तार बाइक बनी काल! मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिरी, तीन युवक घायल, एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक प्रकाश, पिता सालकराम धुर्वे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कचनार रहटगांव, अपने साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहा था।