ग्राम छपड़ौर स्थित श्री हनुमंत कुंज आश्रम मे गोपाष्टमी पर बड़े महाराज स्वामी संत शरण जी महाराज का 97 वां जन्म महोत्सव बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।कार्यक्रम के अवसर पर 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्री राम यज्ञ एवं शिवकथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है तत्पश्चात तुलादान कार्यक्रम होगा।