पीपलदा: श्री राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठक का आयोजन हुआ
Pipalda, Kota | Jun 8, 2025 जिले के इटावा कस्बे में श्री राम जानकी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठक रविवार सायं 5 बजे को महामंडलेश्वर पूज्य त्यागी हरिदास परमहंस महाराज के सान्निध्य में समिति अध्यक्ष गोपाल लाल मीणा की अध्यक्षता में श्री राम जानकी मंदिर स्थित महात्यागी जी आश्रम पर आयोजित हुई। जिसमें प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए आगामी योजना को लेकर चर्चा की गई।