पीपलदा: अयाना पुलिस ने अयानी रोड पर गश्त के दौरान अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jun 6, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध धारदार हथियार छुरी के साथ अयानी रोड़ से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अयाना थाना अधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे बताया कि गश्त के दौरान अयानी रोड़ पर प्रेमपुरा नहर के पास एक संदिग्ध को चेक किया तो उसके पास अवैध धारदार हथियार छुरी मिली पुलिस ने आरोपी मेघराज पुत्र रामप्रताप बैरवा को गिरफ्तार किया है