बड़हिया: 28 घंटे बाद बड़हिया स्थित गंगा नदी से मिला SBO कुंदन का शव, परिजनों में कोहराम
बड़हिया गंगा नदी से 28 घंटे बाद गुरुवार 4 बजे PSS के SBO कुंदन का शव काफ़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया।बता दें कि बुधवार की सुबह कुंदन स्नान के लिए गंगा नदी गया था। जो स्नान के दौरान डूब गया। NDRF की टीम तथा स्थानीय गोताखोर काफी खोजबीन किया लेकिन बुधवार को शव की बरामदगी नहीं हो सकी। लगातार प्रयास के बाद गुरुवार 4 बजे कुंदन का शव को खोजा गया।