मऊ पुलिस ने 5 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त अंकुर पुत्र बाबूलाल,तुलसी भास्कर पुत्र फूलचंद,गोपाल पुत्र भैया लाल,मोहित पुत्र भागीरथी और भोले पुत्र भैरवनाथ निवासीगण कस्बा मऊ है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते और ₹11000 बरामद किया है,गिरफ्तारी के संबंध में आज गुरुवार की शाम 6:56 बजे प्रेस नोट जारी किया है।