मंझनपुर: नारा गांव में घर के कमरे में मृत मिला अधेड़, 3 दिन पुराना बताया जा रहा शव, मृतक घर में अकेले रहकर करता था गुजर बसर
मंझनपुर थाना क्षेत्र के नारा गांव के एक घर में अधेड़ की लाश मिली है। लाश का शरीर काला पड़ चुका था। पड़ोसियों के मुताबिक घर से दुर्गंध उठने पर मौत की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गई है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।