गुलाना: अकोदिया से लापता नाबालिग बालिका इंदौर में मिली, अकोदिया थाना पुलिस ने 48 घंटे में ढूँढा, महाकाल दर्शन के लिए निकली थी
अकोदिया पुलिस ने लापता 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को मंगलवार को ढुंढ लिया। पुलिस ने 48 घंटों के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर परिजन तक पहुंचाया। घटना 26 जनवरी को सामने आई, जब पीड़िता के पिता ने अकोदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई है।