श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आरबीएसके टीम द्वारा बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक शासकीय प्राथमिक विद्यालय मऊ में शिविर लगाकर बच्चों का हेल्थ चौकअप किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा बच्चों को आयरन गोली खाने के लिए जागरूक किया गया।