शिक्षक दंपति के द्वारा रविवार शाम 7 बजे सदर अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। एक विद्यालय के शिक्षक और उनकी पत्नी सुचित्रा बोस ने सदर अस्पताल पहुंचकर दर्जनों मरीजो के बीच कंबलों को बांटा और उनका हाल-चाल लिया। ये लोग हमेशा ही कभी ओल्ड एज होम ,कभी अनाथाश्रम तो कभी फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के बच ठंड के मौसम में कंबल वितरण करते हैं।