खुरई: 14 वर्षीय नाबालिग को भगाकर ले गया 49 वर्षीय व्यक्ति, दुष्कर्म किया, देहात थाने में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
Khurai, Sagar | May 16, 2025 शुक्रवार रात लगभग 9 बजे देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग के माता पिता ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को लड़की भोपाल के छोला रोड पर मिली। लड़की ने बताया कि भोपाल का गणेश राम कुशवाहा उसे बहला फुसला कर भगा कर ले आया था उसके साथ दुष्कर्म की बात कही,पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया