संडीला: कछौना के प्रतापपुर में नशे की हालत में पत्नी से कहासुनी के दौरान युवक ने देवरानी पर फायर किया, हुई मौत
Sandila, Hardoi | Mar 14, 2026 कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्रामसभा टिकारी के ग्राम प्रतापपुर में रामसेवक की 25 वर्षीय पत्नी मंजू दो दिन पहले अपनी जेठानी को कछौना से अपने साथ गांव प्रतापपुर ले आयी। शुक्रवार को जेठ राजकुमार प्रतापपुर में आकर इस बात की नाराजगी जाहिर करने लगा, और फिर कहासुनी होने लगी।