बलौदा: 10 दिसंबर को किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया जाएगा भाजी महोत्सव, कलेक्टर, SP सहित अन्य जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
आज रविवार शाम 7 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर चांपा के बलौदा विकास खंड के बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि 10 दिसंबर को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय 'भाजी महोत्सव' का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव को लेकर एक ओर जहां किसान स्कूल में भव्य तैयारियां हो रही है।