इटावा: कोतवाली थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
Etawah, Etawah | Dec 6, 2024 इटावा सदर कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान आबकारी अधनियम में धारा 60 के NBW के वारन्टी मोहल्ला शाहग्रान निवासी अजय मुल्तानी पुत्र महावीर सिंह यादव को गिरफ्तार किया हैं। वहीं पुलिस ने उनका जिला चिकित्सालय में मेड़िकल परीक्षण कराते हुए दोपहर 2 बजे न्यायालय में पेश किया हैं।