उदयपुर जिले के मेनार में पिछले दो सप्ताह से फैले पैंथर के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को राहत मिल गई है। बुधवार रात्रि 9 बजे उड़नदस्ता वन्यजीव उदयपुर की रेस्क्यू टीम ने साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। पिछले कई दिनों से गांव के आसपास पैंथर लगातार दिखाई दे रहा था और रात के समय मवेशियों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहा।