चूरू: सरदारशहर रोड़ पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे राजपुरोहित
Churu, Churu | Oct 24, 2025 चूरू जिलामुख्यालय की सरदारशहर रोड पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदनसिंह राजपुरोहित बाल-बाल बच गए। एक तेज रफ्तार निजी बस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष की स्कॉर्पियो गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से स्कॉर्पियो का पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।