कोरबा में कसनिया- सुतर्रा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, युवक बिलासपुर से कटघोरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान वह एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई।