सागर नगर: राहतगढ़ के जलंधर में नाबालिग बालक का लैंगिक शोषण, कार्यवाही के लिए एसपी से शिकायत
थाना राहतगढ़ क्षेत्र के जलंधर से एक बेहद ही चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बालक के साथ लैंगिग शोषण की घटना को अंजाम दिया है। परिवार ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई गई। दरअसल जलंधर से आए तुलाराम पटेल ने गांव का ही रहने वाला देशराज यादव पर अपने 8 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ लैंगिग शोषण करने का आरोप