आगामी बारिश के मौसम और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आपदा मित्रों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे होमगार्ड कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण के शुभारंभ के मौके पर कलेक्टर अंशुल गुप्ता, होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक जैन, प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे के साथ 150 आपदा मित्र मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण 7 दिन दिन चलेगा।