लाडपुरा: कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर 3 लाख क्यूसेक पानी की निकासी, शहर की निचली बस्तियाँ हुईं जलमग्न
Ladpura, Kota | Jul 28, 2025 कोटा। भारी बारिश और बैराज से पानी की लगातार निकासी के चलते चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर करीब 3 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गई, जिसका सीधा असर शहर की निचली बस्तियों पर पड़ा। बैराज से छोड़े गए पानी के नयापुरा, प्रेम नगर, अन्तपुरा इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को घर खाली कर सुरक्