लाडपुरा: भीमगंज मंडी क्षेत्र में ठाठ बाट से निकली सोलह श्रृंगार से सजी तीज माता की सवारी, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
Ladpura, Kota | Jul 27, 2025 श्रावणी तीज मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार शाम 7 बजे कुलकर्णी सभागार से तीज माता की सवारी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विशेष पुष्पों से सुसज्जित बग्गी में सोलह श्रृंगार से सजी धजी तीज माता की सवारी ठाठ बाट के साथ पारम्परिक मार्ग से निकली। इसके साथ ही 58वें तीज मेले का भी आगाज हो गया। अध्यक्ष बसंत भरावा तथा संयोजक श्याम भरावा ने बताया कि पूर्व