मिर्ज़ापुर: मान्यता प्राप्त निजी स्कूल एसोसिएशन ने सरदार पटेल चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांग पत्र
सरदार पटेल चौक स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को मान्यता प्राप्त निजी स्कूल एसोसिएशन ने पांच सूत्री मांग पत्र केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को सौंपा। आरटीई के अंतर्गत ₹1500 प्रतिमा धनराशि करने की मांग इसके अलावा पिछले दो वर्षों का समस्त बकाया भुगतान की मांग, बिजली की दरों में रियायत देने समेत अन्य मांगे शामिल रही।