BDO सीके सिंह के निर्देश पर ब्लॉक कॉर्डिनेटर मोहन महरा ने गठित टीम के साथ शुक्रवार शाम 4 बजे तक आसनबनी पंचायत में निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। बताया कि टीम ने कई गांवों के अबुआ व PM आवास के लाभुकों को आवास निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने अन्यथा भुगतान की गई राशि की रिकवरी करने का नोटिस भी दिया है। सरकारी राशि गबन का FIR दर्ज होने की बात भी कही।