सिवनी: बिरोली गांव में मधुमक्खियों का हमला, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Seoni, Seoni | Apr 1, 2026 सिवनी के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरोली गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। बुधवार को बताया गया कि घायल की पहचान मेनसिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मेनसिंह गांव के पास किसी काम से गया हुआ था, इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया।