अरवल: अरवल में बंदोबस्त कार्यों की समीक्षा, धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी
Arwal, Arwal | Apr 15, 2025 अरवल जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रभात कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे विशेष सर्वे एवं बंदोबस्त कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी पांच शिविरों के प्रभारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं अमीन उपस्थित रहे। झा ने निर्देश दिया कि एक माह में सभी प्रक्रमवार लक्ष्य हर हाल में पूरे किए जाएं।