विकास खंड ग्राम देरवालिया में बेनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल के प्रयासों से बन रहे इस पुल से अब क्षेत्र के लोगों को नदी पार करने के लिए मशक्कत नहीं करना पड़ेगा। शासन द्वारा स्वीकृत इस उच्च स्तरीय पुल का निर्माण 527.81 लाख की लागत से किया जा रहा है। सोमवार तक 40 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है।