कोखराज थाना इलाके के शहजादपुर रावण मैदान मोड पर रविवार की शाम एक बाइक पर सवार दो युवक पेड़ से टकराकर घायल हो गए हैं।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।सैनी इलाके के रघुनाथपुर के रहने वाले राजू और उसका साथी जसवंत नाम के युवक घायल हुए हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।