बरेली: बाकरगंज निवासी महिला ने अंधेरे में खांसी के सिरप की जगह धोखे से पिया कीटनाशक, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज निवासी महिला ने अंधेरे में खांसी के सिरप की जगह धोखे से पिया कीटनाशक,जिला अस्पताल में भर्ती। उपचार के दौरान महिला नीलू ने बताया कि लाइट जाने के बाद अंधेरे में धोखे से उसने खांसी के सिरप की जगह कीटनाशक पी लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया।