मोकामा प्रखंड के औँटा पंचायत स्थित रेलवे अंडरपास में लगातार बने जलजमाव ने आसपास के गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह दृश्य बुधवार की शाम लगभग 4 बजे देखा गया। औँटा, हाथीदह, दरियापुर सहित कई गांवों के किसान खेतों तक पहुंचने और दैनिक जरूरतों के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अंडरपास में भरे पानी के कारण आवाजाही लगभग ठप हो गई है।