बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट सहित गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
शुक्रवार को थाना दरगाह पुलिस ने पॉकसो एक्ट साहित्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि श्रावस्ती जनपद के रहने वाले वांछित अभियुक्त को थाना दरगाह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत जेल रवाना कर दिया गया है।