बीघापुर: बक्सर के चंद्रिका देवी मंदिर में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चोरी के पहले छुए गए पैर
बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां चंद्रिका देवी मंदिर में शनिवार सुबह करीब 02 बजे हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।