पूरनपुर: घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव में मामा के घर आई युवती को दूसरे समुदाय का युवक साथियों की मदद से लेकर हुआ फरार
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि 5 फ़रवरी को उसकी पुत्री घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव निवासी अपने मामा के घर गई थी। तभी गैर समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अपने साथियों की मदद से भगा ले गया। जानकारी लगने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आज रविवार को 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।