मंदसौर: मौसम में बदलाव, अंचल में बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं, 30 अप्रैल तक लू का अलर्ट
मंदसौर गर्मी के तेज तेवर से जनजीवन प्रभावित है। शनिवार को दोपहर तक तेज धूप से लोग बेहाल रहे तो शाम को ठंडी हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी। इस बीच अंचल के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी से गर्मी का असर भी कम हुआ। इधर, मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से जिले में लू का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सिस्टम के असर के कारण मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला।