कंझावला: ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़कर पांच महिला समेत 8 लोगों को बेगमपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नवजात शिशु बरामद
बेगमपुर पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का बंदा फोड़कर पांच महिला समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।उनके पास से 10 से 15 दिन की एक नवजात शिशु भी बरामद हुई है। यह लोग बच्ची को महंगे दाम पर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।