पाटी: बोकराटा व कुली में भोंगर्या हाट की धूम,ढोल की धुन पर थिरके आदिवासी युवक युवतियां,हजारों की तादाद में पहुँचे ग्रामीजन
होली से एक सप्ताह पूर्व लगने वाले भोंगर्या हाट के चौथे दिन विकास खंड के दो स्थान बोकराटा व कुली में भोंगर्या हाट लगा। जहां हजारों की तादाद में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। कुली में 2 बार भोंगर्या हाट लगा। जिसमें आसपास के गांवों से 2 हजार से अधिक लोग ढोल लेकर भोंगर्या हाट में पहुंचे। यहां पर ग्रामीणजनों ने ढोल मांदल की धुन पर नाचे। पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही